Gwalior Road Accident | Photo Credit: IBC24
ग्वालियर: Gwalior Road Accident मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर दिया है।
Gwalior Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ऑटो में 9 लोग सवार लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। घटना परशुराम चौराहे के पास हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों की पहचान करने में जुट गई है।
ग्वालियर- तेज रफ्तार कार और ऑटो में टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत, 4 लोग घायल
#MadhyaPradesh | #MPNews | #GwaliorNews | Madhya Pradesh | MP News | Gwalior News
https://t.co/evugdMCYTA— IBC24 News (@IBC24News) March 27, 2026
बता दें कि इससे पहले छिंदवाड़ा में भी एक भीषण सड़क हादसा (Chhindwara Bus Accident News) हो गया। यहां एक तेज रफ़्तार पिकअप और यात्रियों से भरी बस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 39 लोग घायल है। यह भीषण सड़क हादसा छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड थाना क्षेत्र के सिमरिया मंदिर के पास हुआ है।
हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दुख जताया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि ‘आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ।
मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टर्स के दल छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं। छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह जी को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर छिंदवाड़ा पहुँचने के लिए निर्देशित किया है।’