Gwalior Truck Fire Video/Image: AI Generated
Gwalior Truck Fire Video: दतिया में एक चलती ट्रक आग का गोला बन गई, जिले के झांसी-ग्वालियर रोड स्थित चिरूला थाने के पास एक नींबू लेकर जा रहे ट्रक में आग लग गई, देखते ही देखते चंद मिनटों में ट्रक जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक आंध्रप्रदेश से नींबू लेकर आगरा जा रहा था। ट्रक में बैटरी या इंजन से उठी चिंगारी के बाद धुआं उठता देख चालक ने ट्रक को सड़क किनारे लगाया। कुछ ही देर में ट्रक आग के गोले में बदल गया। देखते ही देखते ट्रक से लपटें उठने लगी और वह जलकर खाक हो गया। वही इस हादसे का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
भीषण गर्मी और तपन लोगों को जला रही है। वाहन चालकों को भी वाहन चलाते समय ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज दतिया के चिरूला थाने के पास एक नींबू से भरा हुआ ट्रक चिंगारी उठने के बाद कुछ ही देर में जलकर खाक हो गया।