Kawardha Hindu Dharma Return/Image: AI Generated
Kawardha Hindu Dharma Return: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बैगा आदिवासी समाज के लोगों ने 8 साल बाद घर वापसी की है, बूचीपारा गांव में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन में 200 से अधिक लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की है। जिसमें 80 पुरुष, 75 महिलाएं और 45 बच्चे शामिल है। विधायक भावना बोहरा (MLA Bhavna Bohra) ने सभी का चरण धोकर हिंदू धर्म में वापसी कराई है।
जानकरी के मुताबिक, हिंदू धर्म में वापसी करने वाले सभी लोग पंडरिया (Kawardha Hindu Dharma Return) के अलग-अलग गांव के रहने वाले महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। सभी ने बूचीपारा गांव में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन में विधायक भावना बोहरा की उपस्थिति में अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि इन सभी लोगों ने 8 साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। वही आज सनातन धर्म में वापसी की है।