Gwalior Husband Wife Crime: पत्नी पूरी नहीं कर पाई इच्छा… तो हैवान बना पति! बार-बार इस चीज के लिए करता था फ़ोर्स, फिर घर के अंदर जो हुआ… हैवानियत की सारी हदें पार

Ads

Gwalior Husband Wife Crime: पत्नी पूरी नहीं कर पाई इच्छा... तो हैवान बना पति! बार-बार इस चीज के लिए करता था फ़ोर्स, फिर घर के अंदर जो हुआ... हैवानियत की सारी हदें पार

Gwalior Husband Wife Crime/Image Source: Symbolic

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में सनसनी
  • पति ने पत्नी पर फेंका एसिड
  • गोद में 4 महीने की बच्ची भी झुलसी

ग्वालियर: Gwalior Husband Wife Crime:  मध्य प्रदेश के Gwalior में दहेज की मांग को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी पर एसिड फेंक दिया। उस समय पत्नी की गोद में उसकी चार माह की बेटी भी थी। एसिड की छींटें पड़ने से पत्नी और मासूम बच्ची दोनों झुलस गईं। बहू की चीख सुनकर बचाने पहुंचे ससुर भी एसिड की बूंदों से झुलस गए।

कार की मांग पूरी न हुई तो पति बना हैवान! (Gwalior Husband Wife News)

Gwalior Husband Wife Crime:  घटना Lohia Bazaar स्थित Kotwali Police Station क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पति लगातार कार की मांग कर रहा था, जिसका पत्नी विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता 28 वर्षीय योगिता अग्रवाल की शादी 6 फरवरी 2024 को लोहिया बाजार निवासी मनन अग्रवाल से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में योगिता के पिता ने अपनी क्षमता से अधिक खर्च किया था। शादी के बाद करीब 15 से 20 दिन तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद सास-ससुर और पति ने कार की मांग करना शुरू कर दिया।

गोद में बेटी लिए पत्नी पर फेंका एसिड (husband acid attack wife)

Gwalior Husband Wife Crime:  बताया जा रहा है कि मनन अग्रवाल अपनी पत्नी पर पिता से कार मांगने का दबाव बना रहा था। योगिता ने पति को समझाया कि उसके पिता के पास अब इतने पैसे नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वह उसे प्रताड़ित करता रहा। करीब चार माह पहले योगिता ने एक बच्ची को जन्म दिया था। कार की मांग और मारपीट की शिकायत उसने अपने मायके वालों को भी बताई थी। पीड़िता के अनुसार 1 मार्च की रात करीब 9 बजे मनन नशे की हालत में घर पहुंचा और फिर से कार के लिए पिता को फोन लगाने का दबाव बनाने लगा। पत्नी के मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और घर में रखी एसिड की बोतल लाकर पत्नी पर फेंक दी। उस समय चार माह की बच्ची भी उसकी गोद में थी।

होली से पहले घर में खौफनाक कांड! (Madhya Pradesh crime news)

Gwalior Husband Wife Crime:  एसिड से योगिता के हाथ, बाएं पैर की पिंडली और जांघ झुलस गई, जबकि बच्ची के चेहरे और हाथ पर भी जलन के निशान आए हैं। शोर सुनकर ससुर महेंद्र अग्रवाल बचाने पहुंचे तो उनके कपड़ों पर भी एसिड की बूंदें गिर गईं, जिससे उनका हाथ झुलस गया। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद योगिता और उसकी बच्ची को मायके वाले अपने साथ डबरा ले गए। वहीं महिला ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

"Gwalior acid attack dowry case" क्या है?

ग्वालियर में दहेज में कार की मांग को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी पर एसिड फेंक दिया, जिससे पत्नी और उसकी चार माह की बच्ची झुलस गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

"Dowry acid attack Gwalior news" में पीड़ित कौन हैं?

इस मामले में पीड़िता योगिता अग्रवाल और उनकी चार माह की बच्ची हैं, जो एसिड की छींटों से घायल हो गईं।

"Gwalior Kotwali police acid attack case" में पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?

कोतवाली पुलिस स्टेशन में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।