Reported By: Mahendra Singh Kushwaha
,Gwalior Property Dispute : Image Source : AI
ग्वालियर : Gwalior Property Dispute मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में संपत्ति के लालच में बुजुर्ग पिता की पिटाई और मकान पर धोखे से कब्जा करने के मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। Property Dispute चार शहर का नाका निवासी 78 वर्षीय शिवचरण लाल कुशवाह की शिकायत पर अदालत ने उनके बेटे, बेटी और दामाद के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दअरसल हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका निवासी शिवचरण लाल कुशवाह पहलवान डेयरी के पास स्थित अपने पुराने मकान में रहते हैं। Property Dispute Violence उन्होंने कोर्ट को दी गई शिकायत में बताया कि उनका बेटा राधाकृष्ण, बेटी सुनीता कुमारी और दामाद धर्मेन्द्र लंबे समय से मकान पर कब्जा जमाने की फिराक में थे। 17 दिसंबर को तीनों ने शिवचरण को मकान के बारे में बात करने के बहाने बुलाया।
बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में शिवचरण ने आरोप लगाया कि बेटे राधाकृष्ण ने बेल्ट से उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की। इसी दौरान नाती वहां आ गया जिससे बुजुर्ग की जान बच गई। शिवचरण का आरोप है कि बेटी सुनीता और दामाद धर्मेन्द्र ने धोखे से मकान को अपने नाम करवा लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने उन्हें धमकियां दीं।
पीड़ित बुजुर्ग अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास भी गए। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। मजबूर होकर शिवचरण ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में उन्होंने बेटे पर मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। वहीं बेटी और दामाद पर धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया।
इस मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस को निर्देश दिए कि शिवचरण की शिकायत पर राधाकृष्ण के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की कोशिश की धाराओं में, जबकि सुनीता कुमारी और धर्मेन्द्र के खिलाफ धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने की धाराओं में केस दर्ज किया जाए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मकान के दस्तावेज, गवाहों के बयान और CCTV फुटेज खंगाल रही है।