ग्वालियर : महिला की शिकायत पर डॉक्टर और उसके सहायक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Ads

ग्वालियर : महिला की शिकायत पर डॉक्टर और उसके सहायक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - October 8, 2022 / 08:19 PM IST,
    Updated On - October 8, 2022 / 08:19 PM IST

ग्वालियर, आठ अक्टूबर (भाषा) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 40 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर एक डॉक्टर और उसके सहायक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

झांसी रोड पुलिस थाने के निरीक्षक संजीव नयन शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार वह किसी समस्या के उपचार के लिए श्री राम कॉलोनी स्थित डॉक्टर के दवाखाने पर गई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ पीड़िता ने कहा कि बुधवार को डॉक्टर और उसके सहायक द्वारा दवाखाने के एक कमरे में उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने उसे धमकी दी और फिर जाने दिया। दोनों आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है। डॉक्टर यहां दवाखाना चलाता है, लेकिन राजस्थान के धौलपुर में एक सरकारी अस्पताल से सम्बद्ध है।’’

भाषा सं दिमो धीरज

धीरज

ताजा खबर