निचली जाति के महिला सरपंच से झंडा फहराना शिक्षक को पड़ा भारी, दबंग युवक ने किया ऐसा कांड…

Ads

Lower caste sarpanch is not allowed to hoist the flag झंडा फहराना वहां के सरकारी स्कूल के शिक्षक को भारी पड़ गया।

  •  
  • Publish Date - August 15, 2023 / 02:27 PM IST,
    Updated On - August 15, 2023 / 02:29 PM IST

Lower caste sarpanch is not allowed to hoist the flag

Lower caste sarpanch is not allowed to hoist the flag: NASIR GAURI, ग्वालियर। मध्य प्रदेश में आज भी छुआछूत को लेकर निचली जाति के लोगों को अपमान करने का सिलसिले थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज देश 77वीं आजादी की वर्षगांठ बना रहा है। लेकिन आज ग्वालियर के बसई सरकारी स्कूल में एक महिला सरपंच आरती कोली से झंडा फहराना वहां के सरकारी स्कूल के शिक्षक को भारी पड़ गया।

Read more: मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का किया शुभारंभ, मजदूरो को हर महीने मिलेगा 1500 रूपये मासिक पेंशन 

बताया जा रहा है कि गांव के दबंग पुष्पेंद्र रावत ने शिक्षक दिलीप अग्रवाल को न केवल अपशब्द कहे… बल्कि उसके साथ मारपीट की है। जानकारी के मुताबिक, मामला भितरवार थाने तक पहुंचा, जिसके बाद आरोपी दबंग युवक पुष्पेंद्र रावत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

Read more: विद्यार्थियों के लिए सीएम ने की यह महत्वपूर्ण घोषणा, हर जिलें में कॉलेज उपलब्ध कराने का लिया निर्णय 

Lower caste sarpanch is not allowed to hoist the flag: आपको बता दें यह घटनाक्रम ग्वालियर के भितरवार तहसील के ग्राम बसई के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का है। जहां 15 अगस्त के मौके पर गांव की सरपंच आरती कोली झंडा फहराने के लिए पहुंची थी। लेकिन गांव के ही दबंग युवक ने कहा…. ढीमर जाति के लोग यहां झंडा नही फहरा सकते हैं।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें