मध्य प्रदेश : ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने

Ads

मध्य प्रदेश : ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने

  •  
  • Publish Date - April 3, 2022 / 11:10 PM IST,
    Updated On - April 3, 2022 / 11:10 PM IST

ग्वालियर (मप्र), तीन अप्रैल (भाषा) केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन सिंधिया (26) को रविवार को ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जीडीसीए के सचिव संजय आहूजा ने बताया कि जीडीसीए के संरक्षक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को नयी कार्यकारिणी का गठन किया। उन्होंने कहा कि जीडीसीए के नये अध्यक्ष पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी प्रशांत मेहता होंगे, जबकि महानआर्यमन सिंधिया को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आहूजा ने बताया कि महानआर्यमन को यह पद नयी पीढ़ी और युवा सोच के तहत दिया गया है।

भाषा सं रावत रावत सुरभि

सुरभि