MP Janardan Mishra on Tobacco: ‘हम खुद तंबाकू खाते हैं तो दूसरों को क्या छोड़ने बोलेंगे…पहले गुटखा खाते थे’ तंबाकू निषेध दिवस पर भरे मंच से ये क्या बोल गए भाजपा सांसद

Ads

MP Janardan Mishra on Tobacco: 'हम खुद तंबाकू खाते हैं तो दूसरों को क्या छोड़ने बोलेंगे...पहले गुटखा खाते थे' तंबाकू निषेध दिवस पर भरे मंच से ये क्या बोल गए भाजपा सांसद

MP Janardan Mishra on Tobacco: 'हम खुद तंबाकू खाते हैं तो दूसरों को क्या छोड़ने बोलेंगे...पहले गुटखा खाते थे' तंबाकू निषेध दिवस पर भरे मंच से ये क्या बोल गए भाजपा सांसद / Image: IBC24 Original

HIGHLIGHTS
  • रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने मंच से स्वीकार किया कि वह अब भी तंबाकू का सेवन करते हैं
  • सांसद ने कहा, "हम खुद ही तंबाकू खाते हैं तो हम क्या बोलें, हम बोलने के अधिकारी नहीं
  • जनार्दन मिश्रा ने संकल्प लिया कि वह धीरे-धीरे तंबाकू की आदत छोड़ेंगे

रीवा: MP Janardan Mishra on Tobacco शहर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस एवं रेडिएशन अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक निजी अस्पताल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सांसद ने मंच से स्वीकार किया कि वह स्वयं तंबाकू का सेवन करते हैं। उन्होंने कहा, हम खुद ही तंबाकू खाते हैं तो हम क्या बोलें, हम बोलने के अधिकारी नहीं हैं।

‘हम खुद तंबाकू खाते हैं’ सांसद जनार्दन मिश्रा

MP Janardan Mishra on Tobacco सांसद ने बताया कि उन्होंने कई बार तंबाकू छोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि पहले वह गुटखा खाते थे, जिसे छोड़ दिया। इसके बाद पान के साथ जर्दा मसाला खाने लगे। पान छोड़ने के बाद अब केवल दो बार तम्बाकू का सेवन करते हैं। जनार्दन मिश्रा ने कहा कि वह दिन में सिर्फ दो बार तंबाकू खाते हैं, एक बार सुबह और एक बार रात में। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान संकल्प लेते हुए कहा कि आज से प्रेरणा लेंगे, सुबह वाला शायद पूरा बंद हो जाए और अगले साल तक रात वाला भी बंद कर देंगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सांसद का यह स्पष्ट और बेबाक बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे उनकी ईमानदार स्वीकारोक्ति बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग जनप्रतिनिधियों से नशामुक्ति के प्रति अधिक जिम्मेदार संदेश देने की बात कह रहे हैं।

31 मई को मनाय जाता है विश्व तंबाकू दिवस

बता दें कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान, स्वास्थ्य जोखिमों (जैसे कैंसर और फेफड़ों की बीमारियां) और तंबाकू कंपनियों की भ्रामक रणनीतियों के प्रति जागरूक करना है।

ये भी पढ़ें

सांसद जनार्दन मिश्रा ने क्या बयान दिया?

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि वह स्वयं तंबाकू का सेवन करते हैं, इसलिए दूसरों को इस पर सीख देने के अधिकारी नहीं हैं।

यह बयान कब और कहां दिया गया?

उन्होंने यह बयान विश्व तंबाकू निषेध दिवस और रेडिएशन अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान एक निजी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में दिया।

क्या सांसद ने तंबाकू छोड़ने की बात भी कही?

हां, उन्होंने कहा कि वह पहले गुटखा खाते थे, जिसे छोड़ चुके हैं और अब केवल दिन में दो बार तंबाकू का सेवन करते हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह छोड़ने का संकल्प भी लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो क्यों वायरल हो रहा है?

सांसद की बेबाक स्वीकारोक्ति और सार्वजनिक मंच से तंबाकू सेवन की बात कबूल करने के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना है।