Twisha Sharma Death Case Latest Update
भोपाल: बहुचर्चित त्विषा मामले में एक नया विवाद सामने आया है। मामले के एक गवाह ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की है। (Twisha Sharma Death Case Latest Update) पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी है। वहीं दूसरी ओर मामले की जांच कर रही CBI ने सोमवार को गिरिबाला सिंह के घर पहुंचकर घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट किया।
जानकारी के अनुसार, नीरज दुबे नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि 30 तारीख को उसके साथ मारपीट की गई। नीरज का कहना है कि वह त्विषा मामले में गवाह है और इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया। आरोप है कि समर्थ सिंह के दोस्तों ने उससे पूछा कि वह इस मामले में गवाह क्यों बन रहा है। इसके बाद 4 से 5 लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना वह लगे कैमरे में भी कैद हुई है। पीड़ित नीरज दुबे कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में गिरिबाला सिंह के घर के पास सांची पार्लर का संचालन करता है। उसने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
इधर, मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भी जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को साथ लेकर रवाना हुई। (Twisha Sharma Death Case Latest Update) CBI की टीम करीब साढ़े तीन घंटे तक गिरिबाला सिंह के घर पर मौजूद रही। जांच के दौरान अधिकारियों ने एक डमी की मदद से घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट किया।
त्विषा शर्मा मामले में सीन रीक्रिएशन , रीक्रिएशन से खुलेगा राज!#MadhyaPradesh #TwishaSharmaCase | #CBIInvestigation | #RecreationProcess | Madhya Pradesh | Twisha Sharma Case Update | CBI Recreation | Dummy Reconstruction | Investigation Process https://t.co/oXXpDY97v5
— IBC24 News (@IBC24News) June 1, 2026
ब्रिटेन: भारतीय देखभाल कर्मी को 28,000 पाउंड से अधिक की बकाया मजदूरी और अवकाश वेतन देने का आदेश
दिव्यांशी ने डब्ल्यूटीटी प्रिस्टिना फीडर सीरीज में दोहरे स्वर्ण के साथ इतिहास रचा
टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 32,850 इकाई
केन्या: अमेरिकी नागरिकों के लिए बनाए गए इबोला पृथकवास केंद्र के बाहर हजारों युवाओं का प्रदर्शन
वाणिज्य मंत्रालय देशभर में एफटीए पर कार्यशालाओं का आयोजन करेगा