(New Aadhaar App Features/ Image Credit: Screengrab)
नई दिल्ली: New Aadhaar App Features: Unique Identification Authority of India ने घोषणा की है कि जल्द ही पुराना mAadhaar ऐप बंद कर दिया जाएगा। इसकी जगह एक नया और अपग्रेडेड आधार ऐप लॉन्च किया जाएगा। UIDAI का कहना है कि यह बदलाव यूजर्स को बेहतर डिजिटल अनुभव और ज्यादा सुरक्षा देने के लिए किया जा रहा है। पुराने ऐप में समय के साथ अपडेट और सुरक्षा सुधार की जरूरत महसूस की जा रही थी।
UIDAI के अनुसार mAadhaar ऐप अब पुराना हो चुका है और इसमें डेटा प्राइवेसी को लेकर कई सीमाएं थीं। नए समय के हिसाब से बेहतर सुरक्षा और तेज सेवा की जरूरत थी। इसलिए नया आधार ऐप लाया जा रहा है। जिसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और मजबूत सिक्योरिटी फीचर्स शामिल होंगे। इसका मुख्य फोकस यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखना है।
नया आधार ऐप पहले से ज्यादा यूजर-फ्रेंडली और सिक्योर होगा। इसमें यूजर्स अपने आधार की जानकारी सुरक्षित तरीके से स्टोर और अपडेट कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर वे केवल जरूरी जानकारी ही शेयर कर पाएंगे। ऐप में QR कोड आधारित आधार शेयरिंग, फेस ऑथेंटिकेशन और हाई KYC फीचर्स दिए गए हैं। जिससे वेरिफिकेशन आसान और तेज होगा।
नए आधार ऐप में सबसे बड़ा बदलाव वेरिफिकेशन प्रक्रिया में किया गया है। अब OTP आधारित वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। इसकी जगह फेस ऑथेंटिकेशन और QR कोड स्कैनिंग से पहचान की जाएगी। इसके अलावा बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक फीचर भी मिलेगा जिससे आधार डेटा और सुरक्षित रहेगा। यह ऐप Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकेगा।