ग्वालियर जिले में खेत में काम कर रहे दो किसानों की करंट लगने से मौत

Ads

ग्वालियर जिले में खेत में काम कर रहे दो किसानों की करंट लगने से मौत

  •  
  • Publish Date - September 7, 2022 / 07:20 PM IST,
    Updated On - September 7, 2022 / 07:20 PM IST

ग्वालियर, सात सितंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक गांव में खेत में काम कर रहे दो किसानों की बिजली के ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने पर करंट लगने से मौत हो गई।

भितरवार के थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह भितरवार थाना क्षेत्र के गोहिंदा गांव में दो किसान चंदन सिंह कुशवाहा (60) और मायाराम पटसारिया (65) खेत में काम कर रहे थे तभी वे ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गए।

उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद आसपास काम कर रहे लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों किसानों को मृत घोषित कर दिया।

भाषा सं दिमो राजकुमार

राजकुमार

ताजा खबर