Harda Blast News: कलेक्टर ने कहा घटना में 6 लोगों की मौत 59 घायल, वीडियो देख दहल उठेगा दिल

harda pataka factory dhamaka: घटना की जानकारी लगते ही सीएम मोहन यादव भी सक्रिय हुए और उन्होंने तुरंत उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई। इधर मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, ACS अजीत केसरी के साथ हेलीकॉप्टर से हरदा रवाना हो गए हैं।

Harda Blast News: कलेक्टर ने कहा घटना में 6 लोगों की मौत 59 घायल, वीडियो देख दहल उठेगा दिल

harda fire cracker factory blast

Modified Date: February 6, 2024 / 05:43 pm IST
Published Date: February 6, 2024 2:26 pm IST

Harda Blast News: मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं, कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ है उस वक्त वहां पर करीब 300 से 400 कर्मचारी मौजूद थे।

इस मामले में हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग का कहना है, “आज सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। बचाव अभियान जारी है। छह लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और 59 अन्य घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज किया जा रहा है।” भोपाल और इंदौर में स्थानांतरित कर दिया गया।”

घटना की जानकारी लगते ही सीएम मोहन यादव भी सक्रिय हुए और उन्होंने तुरंत उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई। इधर मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, ACS अजीत केसरी के साथ हेलीकॉप्टर से हरदा रवाना हो गए हैं। घटना स्थल के लिए करीब कई एंबुलेंस रवाना की गई है। जो कि मरीजों को राहत पहुंचाते हुए अस्पताल भेज रही हैं। सीएम ने 4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है और घायलों के बेहतर इलाज के​ निर्देश दिए हैं।

read more: Harda Pataka Factory Blast Update: हरदा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, अब तक नहीं पाया गया आग पर काबू, राहत-बचाव कार्य जारी…

हरदा पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना बचाव/उपचार व्यवस्थाएँ

॰ हरदा में भोपाल से 20 एवं अन्य ज़िलों से कुल मिलाकर 115 एम्बुलेंस भेजी जा रही हैं।

॰ 3 अतिरिक्त एम्बुलेंस में बर्न संबंधी कंज्यूमेबल्स एवं दवाएँ भेजी जा रही हैं

॰ मेडिकल कॉलेज भोपाल और मेडिकल कॉलेज इंदौर से चिकित्सकों की स्पेशल टीम हरदा भेजी गयी हैं

॰ मेडिकल कॉलेज भोपाल में 50 बेड और एम्स भोपाल में 10 बेड दुर्घटना पीड़ित के लिये तैयारी कर रिज़र्व रखे गये हैं

read more: आंध्र प्रदेश विस सत्र की शुरुआत महंगाई को लेकर तेदेपा सदस्यों की नारेबाजी के साथ हुई

read more: Harda Factory Blast: हरदा हादसे में हुई मौतों पर विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का ट्वीट.. व्यक्त की संवेदना, देखें ट्वीट

harda fire cracker factory blast,
harda fire cracker factory dhamaka,
harda pataka factory blast,
harda pataka factory dhamaka,
harda pataka factory ,
harda pataka factory news,


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com