Harda Youth Death Case : एक्सीडेंट नहीं, ये… मर्डर है? ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत, भाई के दावों ने पुलिस के भी उड़ाए होश

Ads

Harda district के बालागांव में 20 वर्षीय अरुण पंवार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 04:08 PM IST

Harda Youth Death Case / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • हरदा जिले के बालागांव में 20 वर्षीय अरुण पंवार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ।
  • परिजनों ने शव लेने से किया इनकार।
  • पुलिस ने ट्रैक्टर चालक, मालिक और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है।

हरदा: Harda Youth Death Case  मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बालागांव में बीती रात 20 वर्षीय अरुण पंवार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और मामले को दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या बताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, मृतक अरुण पंवार पिछले एक महीने से शिवपूजन टाले के यहाँ मजदूरी और ट्रैक्टर चलाने का काम कर रहा था। शनिवार रात हरदा से बूंदड़ा की ओर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

सोची समझी हत्या

मृतक के भाई संजू पंवार ने पुलिस के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि यह हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। संजू के अनुसार, अरुण ट्रैक्टर में आगे बैठा था और ग्राम भाटपरेटिया निवासी सौरभ उर्फ शोएब ट्रैक्टर चला रहा था। MP Crime News परिजनों का आरोप है कि चालक ने चलते ट्रैक्टर से अरुण को नीचे फेंक दिया, जिससे वह पहिए के नीचे आ गया। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी ने आक्रोशित परिजनों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का किया जा रहा इंतज़ार

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों को देखते हुए सघन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब ट्रैक्टर मालिक, चालक और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

युवक की मौत कहाँ हुई?

हरदा के बालागांव में।

परिवार क्या आरोप लगा रहा है?

परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है।

पुलिस क्या कर रही है?

जांच और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।