हटा: Hata News: कांटी थाना क्षेत्र के कांटी गांव से तंत्र साधना के अजीब खेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कांटी गांव में एक धार्मिक स्थल के चबूतरे पर गांव का कथित तांत्रिक मंगलवार को चौकी लगाकर दरबार लगा रहा था। दरबार में अर्जी लगाने और रोगों, बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचे।
Hata News: कथित तांत्रिक द्वारा महिलाओं और युवतियों को भूत-प्रेत और बाधा दूर करने के नाम पर पीपल के पेड़ से चिपकाया जाता था फिर बाल खींचकर और छड़ी से पिटाई भी की जाती थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तांत्रिक युवकों के साथ कुछ युवतियों के बाल खींचते हुए चिल्लाते हुए प्रेत आत्माओं से सवाल करता नजर आ रहा है और उन्हें भगाने का दावा भी कर रहा है। तांत्रिक यह भी पूछ रहा था कि संबंधित महिला के सिर पर वह आत्मा कैसे और कहां से सवार हुई।
Hata News: पीपल के पेड़ के पास ही छोटे मंदिर के पास बैठकर अन्य लोगों और बच्चों की झाड़-फूंक कर भभूत देकर सभी रोगों और बाधाओं को दूर करने का दावा भी किया जा रहा है। कथित दरबार में तांत्रिक के साथ कुछ सेवक भी भगवा कुर्ते में नजर आ रहे हैं जो व्यवस्था बनाते हुए देखे गए हैं।
तंत्र साधना एक प्राचीन धार्मिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसमें तांत्रिक (साधक) विभिन्न मंत्र, पूजन और अनुष्ठान के जरिए बीमारी, बाधा और अन्य समस्याओं से मुक्ति दिलाने का दावा करते हैं।
कांटी गांव के वायरल तांत्रिक वीडियो में क्या देखा गया?
इस वीडियो में तांत्रिक महिलाओं और युवतियों को पीपल के पेड़ से चिपकाकर उनके बाल खींचते हुए और छड़ी से पिटाई करते हुए दिखाए गए, साथ ही भूत-प्रेत से मुक्ति का दावा भी किया गया।
क्या तंत्र साधना के दौरान ऐसी प्रथाएं कानूनी रूप से सही हैं?
नहीं, तंत्र साधना के नाम पर जबरदस्ती, शारीरिक यातना या दुष्कर्म करना गैरकानूनी और अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस को सूचना देना चाहिए।
क्या तंत्र साधना और झाड़-फूंक जैसी क्रियाएं प्रभावी हैं?
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तंत्र साधना और झाड़-फूंक का कोई ठोस प्रमाण नहीं है। ये अधिकतर सामाजिक और धार्मिक विश्वासों पर आधारित होती हैं।
अगर किसी ने तंत्र साधना के दौरान शारीरिक या मानसिक शोषण सहा है तो क्या करें?
ऐसे मामलों में तुरंत स्थानीय पुलिस या महिला हेल्पलाइन को संपर्क करना चाहिए और कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।