UPSC Toppers Madhya Pradesh: कौन है ईशान भटनागर और प्रक्षाल सेकेट्री? UPSC परीक्षा में टॉप-10 में बनाई जगह, जानिए उनके सफलता के पीछे की कहानी

Ads

कौन है ईशान भटनागर और प्रक्षाल सेकेट्री? UPSC परीक्षा में टॉप-10 में बनाई जगह, UPSC Toppers Madhya Pradesh Ishaan Bhatnagar Prakshal Secretary

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 05:31 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 06:06 PM IST

भोपालः UPSC Toppers Madhya Pradesh:  UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं मध्यप्रदेश के ईशान भटनागर ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 5 हासिल किया है। इसके साथ ही वह मध्यप्रदेश राज्य में भी टॉपर बने हैं।

ईशान भटनागर मूल रूप से राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) भोपाल से पूरी की है। उनके पिता मध्यप्रदेश सरकार में सलाहकार (Principal Advisor) हैं और उनकी माता राज्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। ईशान ने इससे पहले नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से कानून की पढ़ाई की है।

धार के प्रक्षाल को 8वीं रैंक (UPSC Toppers Madhya Pradesh)

UPSC Toppers Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के धार जिले के छोटे से कस्बे बाग में रहने वाले प्रतिभाशाली युवा प्रक्षाल सेकेट्री ने ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रक्षाल सेकेट्री के पिता निलेश जैन कपड़ा व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां दीप्ति जैन गृहिणी हैं। परिवार के मुताबिक प्रक्षाल बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रहे हैं। प्रक्षाल ने अपनी शुरुआती शिक्षा बाग में ही पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे इंदौर चले गए। आगे चलकर उन्होंने प्रतिष्ठित आईआईटी कानपुर से फाइनेंस विषय में पढ़ाई पूरी की।

180 IAS तो 150 बनेंगे IPS

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 958 पदों पर भर्ती की गई है। पास करने वालों में 180 सफल अभ्यर्थी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाएंगे, जबकि 55 भारतीय विदेश सेवा (IFS) तो 150 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में जाएंगे। IAS के लिए रखे गए 180 पदों में से 74 अनारक्षित वर्ग के हैं, जबकि 28 अनुसूचित जाति, 13 अनुसूचित जनजाति, 47 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित है।

इन्हें भी पढ़ेंः-