Reported By: Komal Sharma
,Bhatapara Bus Accident / Image Source : IBC24
बलौदा बाजार: Bhatapara Bus Accident छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में रायपुर-बिलासपुर NH-130 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ दरचुरा के पास एक यात्री बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में पाँच लोगों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला रायपुर-बिलासपुर NH-130 का है। CG Accident News यहाँ 35 से अधिक यात्रियों से भरी बस बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही ।आरबीएस कंपनी की बस सड़क किनारे दरचुरा ग्राम के पास सवारी उठाने के लिए धीमी हुई, उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक (क्रमांक MH 37 T 1821) के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में 5 लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई 29 घायल है । 17 घायलों को रायपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल सिमगा में चल रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सभी 12 घायलों को सिमगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है। , Chhattisgarh Road Accident News, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।