Holi Special Trains: अब होली पर आसानी से घर पहुंच सकेंगे यात्री, महू से पटना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Holi Special Trains: अब होली पर आसानी से घर पहुंच सकेंगे यात्री, महू से पटना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Holi Special Trains | Photo Credit: IBC24
- पश्चिम रेलवे ने 15 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें घोषित कीं
- डॉ. अम्बेडकर नगर महू से पटना के लिए विशेष ट्रेन चलेगी
- इंदौर–मुंबई तेजस ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी की गई
इंदौर: Holi Special Trains होली का त्यौहार नजदीक है और ऐसे में उत्तर भारत, मुंबई, राजस्थान, गुजरात, बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। होली के आसपास के दिनों की लंबी दूरी की ट्रेनें अभी से फुल हो गई है और रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में पश्चिम रेलेव रतलाम मंडल ने डॉ. अम्बेडकर नगर महू से पटना के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा मंडल से 15 से ज्यादा होली स्पेशल ट्रेनें निकलेंगी।
Holi Special Trains होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभिन्न मंडलों में स्पेशल ट्रेन चला रहा है। पश्चिम रेलवे भी होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। पश्चिम रेल रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अम्बेडकर नगर महू से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन डॉ. अम्बेडकर नगर से चलेगी। ट्रेन इंदौर, देवास सहित मक्सी से होते हुए अगले दिन पटना पहुंचेगी। यही ट्रेन वापसी में पटना से उसी रूट पर चलकर इंदौर होते हुए वापस डॉ. अम्बेडकर नगर महू पहुंचेगी।
इसी तरह पश्चिम रेल मंडल की इंदौर मुंबई सुपरफास्ट तेजस ट्रेन के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। मंडल से 15 से ज्यादा होली स्पेशल ट्रेनें निकलेंगी। आपको बता दें ट्रेनों में भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही स्पेशल ट्रेन के बारे में निर्णय लिया जा रहा है। इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों में आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कोच के विकल भी रखे गए हैं। गौरतलब त्योहारी मौसम देख कर पहले ही प्रबंधन ने तैयारी कर ली है। फिलहाल लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ अभी से हो रही है। जैसे जैसे होली का त्यौहार नजदीक आएगा। वैसे भीड़ और बढ़ेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vishnu Ka Sushasan: मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगी रोक, तस्कर पहुंचेंगे सलाखों के पीछे, साय सरकार ने किया एसओजी और एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन
- Vande Bharat: कांग्रेस ने तोड़ी मर्यादा.. पीएम ने धो डाला, AI समिट में हुआ बवाल, मोदी ने कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ
- Keshkal News: सड़क पर उड़े धूल के गुबार तो एक्शन में आया प्रशासन, NH विभाग के SDO को कारण बताओ नोटिस, इतने दिनों में मांगा जवाब

Facebook


