पत्नी से बदला लेने पति ने रची खौफनाक साजिश, 40 फुट ऊंचे पुल से फेंका नीचे, जिंदा देख फिर किया ऐसा काम…
Husband killed his wife by crushing her with a stone जबलपुर के नरसिंहपुर जिले की करेली में एक पति ने हैवानियत की हदें पार कर दी।
Husband killed his wife by crushing
Husband killed his wife by crushing: नरसिंहपुर। जबलपुर के नरसिंहपुर जिले की करेली में एक पति ने हैवानियत की हदें पार कर दी। पत्नी की निर्मम हत्या करने के आरोपी युवक ने बदले के चलते वारदात को अंजाम दिया। पत्नी के दहेज प्रताड़ना के केस में पति परेशान करता था। पुलिस को गुमराह करने को रोड एक्सीडेंट की झूठी कहानी रची थी।
जानें पूरा मामला
Husband killed his wife by crushing: दरअसल, आपसी विवाद में और मारपीट तथा दहेज प्रताड़ना को लेकर कुछ समय पहले पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत की थी और परिवार परामर्श केंद्र में दोनों का समझौता हुआ था लेकिन पति शैलेंद्र शर्मा ने पत्नी दीपा शर्मा की हत्या की कुछ ऐसी साजिश रची कि सुनकर आपकी रूह भी कांप जाएगी। पति पत्नी के साथ रेलवे ब्रिज पर पहुंचा और ऊपर से उसे फेंक दिया और फिर नीचे जाकर पत्नी जीवित अवस्था में देख पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया। फेंकने की 40 फुट ऊंचाई बताई जा रही है। वहीं खुद को भी चोटिल करके डायल 100 को सूचना दी और इसे हादसा बनाने की कोशिश की।
Husband killed his wife by crushing: हालांकि पुलिस की पूछताछ में आरोपित पति ने अपना जुर्म कुबूल किया है और इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करेली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा द्वारा करते हुए बताया गया कि आरोपित पति पत्नी से बदला लेने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया था क्योंकि पत्नी द्वारा उस पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था, जिसके चलते आरोपित पति ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


