IAS Officers Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ इतने IAS अधिकारियों का तबादला, DPR की जिम्मेदारी संभालेंगे ये अफसर, देंखें पूरी लिस्ट
IAS Officers Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ इतने IAS अधिकारियों का तबादला, DPR की जिम्मेदारी संभालेंगे ये अफसर, देंखें पूरी लिस्ट
IAS Officers Transfer | Photo Credit: IBC24
- ACS संजय शुक्ला को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिली
- शिवशेखर शुक्ला को अपर मुख्य सचिव (जीएडी) नियुक्त किया गया
- अरविंद कुमार दुबे को संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, यहां तीन IAS अधिकारियों का तबादला (IAS Officers Transfer) हुआ है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, ACS संजय शुक्ला को गृह विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के साथ मुख्य सचिव कार्यालय के समन्वय का जिम्मा संभाल रहे थे। उनके पास विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार यथावत रहेगा।
MP IAS Officers Transfer वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी अब शिवशेखर शुक्ला को दी गई है। उन्हें अपर मुख्य सचिव (जीएडी) बनाया गया है। इसके अलावा, आईएएस अरविंद कुमार दुबे को अगले आदेश तक भोपाल में संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जनसंपर्क विभाग सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-
- SRH vs PBKS Full Highlights: प्लेऑफ के करीब पहुंची हैदराबाद की टीम, पंजाब किंग्स को दी इतने रनों से शिकस्त, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Suvendu Adhikari PA Murder Update: बंगाल में सीएम की रेस में शामिल इस नेता के PA की हत्या, गाड़ी रुकवाकर की अंधाधुंध फायरिंग, TMC कार्यकर्ताओं पर लगे आरोप
- Sagar News: शादी के मंडप में पुलिस की एंट्री से मचा बवाल, फेरों से पहले थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, जानें क्या है पूरा मामला

Facebook


