MP News: आरक्षण को लेकर आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मणों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भरे मंच से कह दी ये बात, अब वायरल हुआ वीडियो

MP News: आरक्षण को लेकर आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मणों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भरे मंच से कह दी ये बात, अब वायरल हुआ वीडियो

MP News: आरक्षण को लेकर आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मणों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भरे मंच से कह दी ये बात, अब वायरल हुआ वीडियो

MP News

Modified Date: November 24, 2025 / 11:22 pm IST
Published Date: November 24, 2025 8:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में अजाक्स का वार्षिक प्रांतीय सम्मेलन आयोजित हुआ
  • IAS संतोष वर्मा को अजाक्स का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया
  • आरक्षण पर उनकी विवादित टिप्पणी से सियासी हलचल तेज हुई

भोपाल: MP News मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति अधिकारी कर्मचारी संघ का रविवार, 23 नवंबर 2025 को भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रांतीय सम्मेलन हुआ। इस वार्षिक प्रांतीय सम्मेलन में सरकारी विभागों से मूलभूत समस्याओं को खत्म कर आरक्षित वर्ग को एकजुट करने का ऐलान किया गया। सम्मेलन में सरकारी विभागों में अधिकारी और कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा भी उठा। जिसमें IAS संतोष वर्मा को अजाक्स का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया।

MP News ब्राम्हणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी

जिसके बाद आईएएस संतोष वर्मा ने आरक्षण को लेकर की ब्राम्हणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ‘मैं तब तक यह बात नहीं मानूंगा कि एक परिवार में एक व्यक्ति को आरक्षण मिलना चाहिए, जब तक कि मेरे बेटे को कोई ब्राह्रमण अपनी बेटी दान न कर दें, या उससे उसका संबंध न बना ले। केवल आर्थिक आधार की बात है तो। जब तक रोटी-बेटी का व्यवहार नहीं होता, तब तक समाज के पिछड़ेपन के कारण आरक्षण की पात्रता मिलती रहेगी।’

विभागों में आरक्षित वर्गों को आगे बढ़ाने पर काम करेंगे

उन्होंने आगे कहा कि अजाक्स का मूल उद्देश्य आरक्षित वर्ग की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना है। प्रमोशन में आरक्षण, बैकलॉग पदों पर भर्ती करने, न्यायिक सेवा में आरक्षण, सफाई कर्मचारी समेत समग्र विकास के लिए प्रयास करते रहेंगे। नई जिम्मेदारी के साथ आरक्षित वर्गों का आगे बढ़ाने के लिए सरकार से मांग करेंगे।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।