इस बात को लेकर हुए विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, फंदे से लटका दिया शव

Ads

  •  
  • Publish Date - July 27, 2022 / 04:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

wife murder : जबलपुर- शहर से कुछ दूरी पर एक गांव में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। घर पर पति-पत्नी के बीच आए दिन हो रहे विवाद के कारण पति ने पहले तो पत्नी को जमकर पीटा उसके बाद गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इतना नहीं पुलिस से बचने के लिए उसने घर पर फांसी का फंदा बनाकर शव को लटका दिया। इस घटना के बाद आरोपी पूरी रात घर पर ही रहा और सुबह होते ही मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।〈 >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां CLICK करें*<<

यह भी पढ़ें :  नपुंसकता, कामेच्छा में कमी और बालों का झड़ना समेत ये लक्षण हो सकते हैं ‘लांग कोविड’ का प्रभाव : स्टडी में खुलासा

wife murder : जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नी से आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद करता और मारता रहता था। एक दिन रात को जब घर लौटा तो पत्नी ने खाना खाने के बारे में पूछा, जिसके बाद आरोपी ने खाना खाने से मना कर दिया और कुछ समय बाद पिछली बातों को लेकर विवाद करने लगा। महिला ने भी बातों ही बातों में पति को बातें सुना दी, जिसके बाद आरोपी पति आगबबूला हो गया और पत्नी को पीटने लगा। जिसके बाद पति ने पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और पत्नी के शव को रस्सी से लटका दिया जिससे पुलिस को लगे की आत्महत्या हुई है। इस पूरी घटना के बाद पति ने रात अपने ही घर पर गुजारी और सुबह होते ही फरार हो गया, वहीं पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर लिया है वहीं शव की कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया।

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

https://news.google.com/publications/CAAiEDmw7TrHss0psmg14kwgCkgqFAgKIhA5sO06x7LNKbJoNeJMIApI?hl=hi&gl=IN&ceid=IN:hi