Shivraj Cabinet Ke Faisle : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि, कैबिनेट के फैसले में लगी मुहर  

Ads

Shivraj Cabinet Ke Faisle : सीएम शिवराज ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम शिवराज और मंत्री मंडल के बीच कई अहम

  •  
  • Publish Date - September 16, 2023 / 12:42 PM IST,
    Updated On - September 16, 2023 / 12:46 PM IST

PC Sharma On Shivraj Cabinet Last Meeting 2023

भोपाल: Shivraj Cabinet Ke Faisle : विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज लगातार जनता को सौगात देने में लगे हुए हैं। आगामी चुनाव से पहले सीएम शिवराज सभी वर्गों को खुश करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में सीएम शिवराज ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम शिवराज और मंत्री मंडल के बीच कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसके बाद उन प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें : Shivraj Cabinet Ke Faisle: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाडली बहनों को मिलेगा आवास, कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी 

मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ध्यान में रखते हुए शिवराज कैबिनेट की बैठक में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि को मंजूरी मिल गई। शिवराज कैबिनेट की बैठक में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 6500 से बढ़ाकर 7250 रुपए और आंगबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 5750 से बढ़ाकर 6500 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें