शह मात The Big Debate: ‘भर्ती का क्या हिसाब’ वादे पर मांगा जवाब, स्वीकृत पदों पर भर्ती नहीं होने से नाराज हुए युवा, आखिर क्यों गर्म हुआ सरकारी भर्ती का मुद्दा

Ads

CG Recruitment Politics News: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में अगले चुनाव में सबसे ज्यादा फोकस में युवा और युवा मुद्दों पर रहेगा।

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 11:24 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 11:26 PM IST

CG Recruitment Politics News/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ समेत देशभर में अगले चुनाव में सबसे ज्यादा फोकस में युवा और युवा मुद्दों पर रहेगा।
  • इसी बीच कांग्रेस बीजेपी को उसका पिछला वायदा याद दिला रही है।
  • कई विभागों में पद स्वीकृत भी हैं, जिसे लेकर युवा सरकार से बेहद नाराज हैं।

CG Recruitment News: रायपुर: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में अगले चुनाव में सबसे ज्यादा फोकस में युवा और युवा मुद्दों पर रहेगा। इसी बीच कांग्रेस बीजेपी को उसका पिछला वायदा याद दिला रही है। दरअसल, बीजेपी ने 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान, बेरोजगार युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। कांग्रेस पूछ रही है कि कई विभागों में हजारों पद खाली हैं जबकि कई विभागों में पद स्वीकृत भी हैं, जिसे लेकर युवा सरकार से बेहद नाराज हैं।

इधर, CM साय का निर्देश है कि जिन विभागों में पद स्वीकृत हैं और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, वहां भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। (CG Recruitment News) इसमें सर्वाधिक फोकस शिक्षा विभाग पर है, करीब 5 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकल चुका है, करीब 2600 बीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई। जबकि स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए तकरीबन 1800 संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। सत्तापक्ष के मंत्रियों ने कांग्रेस को याद दिलाया कि 5 लाख पदों पर भर्ती का वादा तो कांग्रेस का भी था।

CG Recruitment News: युवा रोजगार को लेकर बहस के पीछे युवा वोटर्स की संख्या भी बड़ा कारण है। आंकड़ों पर नजर डालें छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं में से करीब 53 लाख मतदाता यानी करीब 26% वोटर 18 से 29 वर्ष के युवा वर्ग में आते हैं, छत्तीसगढ़ देश के उन शीर्ष राज्यों में शामिल है जहां सबसे युवा वोटर्स मौजूद हैं.. ऐसे में इस वर्ग की सबसे बड़ी मांग रोजगार पर सियासी दलों की चिंता और बहस पूरी तरह समझ आती है।

इन्हें भी पढ़ें:-