इंदौर के चॉकलेट कारखाने में तय सीमा से 375 क्विंटल ज्यादा शक्कर मिली, जब्त

इंदौर के चॉकलेट कारखाने में तय सीमा से 375 क्विंटल ज्यादा शक्कर मिली, जब्त

इंदौर के चॉकलेट कारखाने में तय सीमा से 375 क्विंटल ज्यादा शक्कर मिली, जब्त
Modified Date: September 2, 2026 / 09:40 pm IST
Published Date: September 2, 2026 9:40 pm IST

इंदौर, दो सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर में शक्कर नियंत्रण आदेश 2026 के तहत बुधवार को खाद्य विभाग ने एक चॉकलेट निर्माण इकाई में तय सीमा से 375 क्विंटल ज्यादा शक्कर मिलने पर अतिरिक्त मात्रा जब्त कर ली और जांच शुरू की। प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि पालदा क्षेत्र स्थित एक चॉकलेट कारखाने में जांच के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक शक्कर का भंडारण पाया गया और मौके से 375 क्विंटल शक्कर जब्त की गई।

मारू ने बताया,‘‘इस कारखाने में हमें 475 क्विंटल शक्कर मिली, जबकि तय सीमा के मुताबिक इसमें केवल 100 क्विंटल शक्कर का भंडारण किया जा सकता है।’’

उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान के भागीदारों से संबंधित दस्तावेज और स्टॉक का परीक्षण किया जा रहा है तथा प्रकरण में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।

मारू ने बताया कि शक्कर नियंत्रण आदेश 2026 के प्रावधानों के तहत जिले में शक्कर के भंडारण की निगरानी की जा रही है।

भाषा हर्ष शफीक

शफीक


लेखक के बारे में