Indore Fire News
इंदौर: Indore Fire News मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक रिहायशी इलाके के घर में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर की है। जहां एक घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि सबसे पहले घर के पास खड़ी कार में आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते आग पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद 7 लोगों की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की पांच से अधिक गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश के बाद काबू पाया गया।
घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। एसडीईआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची गई है और बचाव कार्य में जुट गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों को पता लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव घटनास्थल पहुंच गए हैं। पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर से घटना की जानकारी ले रहे हैं।
इस मामले में इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार ने कहा कि घटना मे 7 लोगों की मौत और 3 लोग घायल हो गए हैं। घर तीन मंजिला मकान था। ऊपर के छत को तोड़कर एंट्री की गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक व्हीकल के चार्जिंग प्वाइंट को माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। वहीं घर में कुछ ब्लास्ट होने की बात सामने आई है, सिलेंडर थे या कुछ ओर इसकी जांच की का रही है।
इंदौर : आग में झुलसने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत https://t.co/umS3dMwCEt
— IBC24 News (@IBC24News) March 18, 2026