Indore Mumbai Superfast Special Train: यात्रियों को बड़ी राहत, अब सप्ताह में दो बार चलेंगी नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों में होगा ठहराव

Ads

Indore Mumbai Superfast Special Train: यात्रियों को बड़ी राहत, अब सप्ताह में दो बार चलेंगी नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों में होगा ठहराव

Indore Mumbai Superfast Special Train | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से शुरू होगी
  • सप्ताह में दो बार दोनों दिशाओं में संचालन होगा
  • ट्रेन 827 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 9 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी

इंदौर: Indore Mumbai Superfast Special Train अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, भारतीय रेलवे नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (Superfast Special Train) चलाने का फैसला लिया है। हाल ही में तेजस सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Tejas Superfast Special Train) का संचालन बंद होने से यात्रियों की समस्या बढ़ गई थी, जिसको देखते हुए रेलवे ने एक नई एसी बाई-वीकली (सप्ताह में दो दिन) सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (Superfast Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन इंदौर से मुंबई के बीच चलेंगी।

सप्ताह में दो बार होगा संचालन

Indore Mumbai Superfast Special Train मुंबई सेंट्रल से इंदौर के लिए ट्रेन संख्या 09085 हर सोमवार और शुक्रवार को रात 11:20 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन दोपहर एक बजे इंदौर पहुंचेगी। इसी तरह, इंदौर से मुंबई सेंट्रल के लिए ट्रेन संख्या 09086 प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को शाम 5:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:10 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसकी शुरुआत 21 अप्रैल से होगी।

इन स्टेशनों में रुकेंगी ट्रेन

827 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन दोनों दिशाओं में उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। वहींमुंबई से इंदौर की ओर जाते समय इसकी औसत गति 60.51 किमी/घंटा रहेगी, जबकि इंदौर से वापसी के समय यह 57.3 किमी/घंटा की औसत गति से चलेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

इंदौर–मुंबई सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन कब से शुरू होगी?

यह ट्रेन 21 अप्रैल से शुरू होगी।

ट्रेन कितने दिन चलेगी?

यह ट्रेन सप्ताह में दो बार चलेगी – मुंबई से सोमवार और शुक्रवार को, इंदौर से मंगलवार और शनिवार को।

ट्रेन किन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी?

उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली।