इंदौर में 3,500 क्विंटल घटिया पॉलीथिन मिलने पर गोदाम सील, 50,000 रुपये का जुर्माना वसूला

Ads

इंदौर में 3,500 क्विंटल घटिया पॉलीथिन मिलने पर गोदाम सील, 50,000 रुपये का जुर्माना वसूला

  •  
  • Publish Date - October 6, 2021 / 09:58 PM IST,
    Updated On - October 6, 2021 / 09:58 PM IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), छह अक्टूबर (भाषा) देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में तय मानक की तुलना में घटिया पॉलीथिन की 3,500 क्विंटल वजनी खेप मिलने पर बुधवार को एक ट्रांसपोर्ट फर्म का गोदाम सील कर दिया गया। इस फर्म के मालिक से मौके पर ही 50,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि शहर को पॉलीथिनमुक्त बनाने के अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर देवास नाका की एक ट्रांसपोर्ट फर्म के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षणों के दौरान इंदौर देशभर में अव्वल रहा है।

भाषा हर्ष

शफीक