Raja Raghuvanshi Case: पहली बार मीडिया के सामने आई आरोपी सोनम रघुवंशी, बोली- ‘इंदौर जाने का कोई प्लान नहीं’, अफवाहों पर कही ये बड़ी बात

Ads

Raja Raghuvanshi Case: पहली बार मीडिया के सामने आई आरोपी सोनम रघुवंशी, बोली- 'इंदौर जाने का कोई प्लान नहीं', अफवाहों पर कही ये बड़ी बात

Raja Raghuvanshi Case | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सोनम का बयान, शिलांग छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी
  • न्याय व्यवस्था के प्रति मेरा पूरा सम्मान है
  • वकील का खंडन, नेपाल ले जाने के आरोपों को नकारा

इंदौर: Raja Raghuvanshi Case इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) मामले से जुड़ी खबर सामने आ रही है। राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी पहली बार मीडिया के सामने आई है। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है। (Sonam Raghuvanshi Statement)

Raja Raghuvanshi Murder स्थानीय न्यूज़ चैनल से इंटरव्यू में सोनम रघुवंशी ने कहा कि कि मैंने कोर्ट की बेल कंडीशन का पालन किया है। मैं शिलांग छोड़कर कही नहीं जाउंगी। फिलहाल इंदौर जाने का कोई प्लान नहीं है। मेरी सभी से यही अपील अफवाहों पर ध्यान दें। न्याय व्यवस्था के प्रति मेरा पूरा सम्मान है।

वकील विपिन रघुवंशी ने बयान का किया खंडन

इसके अलावा सोनम के वकील विपिन रघुवंशी ने भी बड़ा बयान दिया है। राजा रघुवंशी के परिवार के लगाए आरोपों को उन्होंन खंडन किया है। वकील विपिन रघुवंशी ने कहा कि मैं नेपाल का हूँ इसका मतलब यह नहीं कि मैं सोनम को नेपाल ले जाऊँगा।

राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा दावा

आपको बता दें कि 11 जून को राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) के भाई विपिन रघुवंशी ने बड़ा बयान दिया था। उनका आरोप था कि मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) भारत छोड़ चुकी है और नेपाल भाग चुकी है। उन्होंने दावा किया सोनम शिलांग में नहीं है।

इसके अलावा राजा रघुवंशी के भाई ने वकील पर भी आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि आरोपी सोनम वकील की मदद से नेपाल पहुंची है। विपिन रघुवंशी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जानी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके।

इन्हें भी पढ़ें:-

सोनम रघुवंशी ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि वे कोर्ट की बेल कंडीशन का पालन कर रही हैं और शिलांग से बाहर नहीं जाएंगी।

परिवार का आरोप क्या है?

परिवार का दावा है कि सोनम भारत छोड़कर नेपाल भाग चुकी हैं।

वकील विपिन रघुवंशी ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि नेपाल का होने का मतलब यह नहीं कि वे सोनम को नेपाल ले जाएंगे।