Raja Raghuvanshi Murder Case Update : ‘मेरे बेटे को क्यों मरवाया?’ सोनम के बयान पर फूटा राजा रघुवंशी की मां का गुस्सा, लगाए कई गंभीर आरोप

Ads

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने पहली बार मीडिया के सामने आकर कोर्ट की शर्तों का पालन करने की बात कही है। वहीं, उसके बयान के बाद राजा रघुवंशी की मां का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोनम से बेटे की हत्या का कारण पूछते हुए कई गंभीर आरोप लगाए और उसके खर्च व महंगे मोबाइल फोन को लेकर भी सवाल खड़े किए।

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 05:24 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 05:29 PM IST

Raja Raghuvanshi Murder Case Update / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने पहली बार मीडिया के सामने अपनी बात रखी।
  • राजा रघुवंशी की मां ने बेटे की हत्या को लेकर सोनम पर गंभीर सवाल उठाए।
  • ताबीज और महंगे मोबाइल फोन को लेकर भी लगाए आरोप।

इंदौर : Raja Raghuvanshi Murder Case Update इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपनी बेल और कोर्ट की शर्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं दूसरी तरफ, सोनम के इस बयान के सामने आते ही मृतक राजा रघुवंशी की मां का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने सोनम और उसके माता-पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या बोलै सोनम ने ?

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने कहा, “मैंने कोर्ट की बेल कंडीशन का पूरा पालन किया है। Sonam Raghuvanshi News मैं शिलांग छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी। फिलहाल मेरा इंदौर जाने का कोई प्लान नहीं है।” इसके साथ ही सोनम ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और न्याय व्यवस्था के प्रति उसका पूरा सम्मान है।

मेरे बेटे की हत्या क्यों की, इस बात का जवाब दे

Raja Murder Case Update सोनम के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मृतक राजा की मां ने कहा कि जो महिला अपने पति की नहीं हुई, वह किसी की नहीं हो सकती। राजा की मां ने सोनम से सीधे सवाल पूछा कि “मेरे बेटे की हत्या क्यों की, इस बात का जवाब दे।” उन्होंने सवाल उठाया कि पति की हत्या करने वाली महिला कुछ भी कर सकती है, ऐसे में सोनम कोर्ट के निर्देशों का पालन कैसे करेगी? शादी के समय पति को दिए सात वचन तोड़ने वाली पर भला कैसे भरोसा किया जा सकता है?

सोनम के पास इतना महंगा मोबाइल फोन कहां से आया

इसके अलावा, राजा की मां ने आरोप लगाया कि सोनम के पिता ने शिलांग जाकर अपनी बेटी को ताबीज पहनाया था। उन्होंने सवाल किया कि सोनम के गले में वह ताबीज किसने बांधा? मां ने यह भी आरोप लगाया कि माता-पिता ही अपनी बेटी का पूरा खर्च उठा रहे हैं और जब वह कानूनी कार्रवाई का सामना कर रही है, तो सोनम के पास इतना महंगा मोबाइल फोन कहां से आया?

ये भी पढ़ें