इंदौर में जहरीली शराब से लोगों की मौत, दो महीने बाद ढहाया गया अवैध बार

इंदौर में जहरीली शराब से लोगों की मौत के दो महीने बाद अवैध बार ढहाया गया

इंदौर में जहरीली शराब से लोगों की मौत, दो महीने बाद ढहाया गया अवैध बार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 27, 2021 2:51 pm IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), 27 सितंबर (भाषा) प्रशासन ने इंदौर में अवैध रूप से बनाए गए एक बार को भू-माफिया के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सोमवार को जमींदोज कर दिया।पुलिस के मुताबिक इस बार में मेथेनॉलयुक्त जहरीली शराब पीने के बाद जुलाई में तीन लोगों की मौत हो गई थी और इस मामले में बार के संचालक व अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

read more: मुस्लिम पति द्वारा पत्नी को तलाक देने के एकतरफा अधिकार को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

अधिकारियों ने बताया कि मरीमाता चौराहे पर विकास बरेडिया द्वारा 1,150 वर्ग फुट पर इंदौर नगर निगम की मंजूरी के बिना बनाए गए दो मंजिला बार को गिरा दिया गया।

उन्होंने बताया कि भू-माफिया के खिलाफ एक अन्य कार्रवाई में पिपल्याराव क्षेत्र में गुटकेश्वर महादेव मन्दिर की 1.26 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए सात भवनों को ढहा दिया गया जिससे करीब पांच करोड़ रुपये के बाजार मूल्य की भूमि अतिक्रमण से मुक्त हो गई।

read more: गाजियाबाद से कोविड-19 के टीके चोरी कर नोएडा में लगाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि इस बेशकीमती जमीन को एक ‘कॉलोनाइजर’ को अवैध रूप से बेचने को लेकर प्रशासन की शिकायत पर मंदिर के पुजारी आनंद गिरि और अन्य लोगों के खिलाफ पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए थे कि भू-माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए।

जहरीली शराब बेचने वालों को उम्रकैद से फांसी तक की सजा, शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com