इंदौर में नववर्ष के जश्न में 400 लोग जुटाकर कर्फ्यू के उल्लंघन पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर में नववर्ष के जश्न में 400 लोग जुटाकर कर्फ्यू के उल्लंघन पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Modified Date: January 2, 2022 / 06:04 pm IST
Published Date: January 2, 2022 6:04 pm IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), दो जनवरी (भाषा) इंदौर में नववर्ष के जश्न के कार्यक्रम में करीब 400 लोग जुटाकर रात्रिकालीन कर्फ्यू के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तेजाजी नगर पुलिस थाने के प्रभारी आर डी कानवा ने रविवार को बताया कि 31 दिसंबर की देर रात तक आयोजित कार्यक्रम को लेकर मनीष जाट और मनीषा के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘कुछ लोगों की शिकायत पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो देखा कि रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में करीब 400 लोग मौजूद थे।’’

कानवा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन करने वाले दोनों आरोपी मूलत: हरियाणा के रहने वाले हैं और फिलहाल इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के साथ मामले की विस्तृत जांच जारी है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के तेजी से फैलने के खतरे के कारण प्रदेश भर में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू है।

भाषा हर्ष रंजन

रंजन


लेखक के बारे में