Drug Syndicate Exposed Indore : कम पढ़े-लिखे तस्कर और करोड़ों का कारोबार! युवाओं को पहले लगाते थे लत, फिर बनाते थे ‘पैडलर’, ऐसे बेनकाब हुआ हाई-प्रोफाइल ड्रग्स सिंडिकेट

इंदौर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसमें कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। जांच में राजस्थान कनेक्शन और संगठित सप्लाई चैन का खुलासा हुआ है, और आगे बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Drug Syndicate Exposed Indore : कम पढ़े-लिखे तस्कर और करोड़ों का कारोबार! युवाओं को पहले लगाते थे लत, फिर बनाते थे ‘पैडलर’, ऐसे बेनकाब हुआ हाई-प्रोफाइल ड्रग्स सिंडिकेट

Drug Syndicate Exposed Indore / Image Source : SCREENGRAB


Reported By: Anshul Mukati,
Modified Date: April 28, 2026 / 02:22 pm IST
Published Date: April 28, 2026 2:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर में इंटरस्टेट ड्रग्स रैकेट का खुलासा
  • खजराना पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • बुर्का पहनने वाली महिला मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई

इंदौर : Drug Syndicate Exposed Indore  मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है. खजराना पुलिस ने एक ऐसे इंटरस्टेट रैकेट का पर्दाफाश किया है जहां कम पढ़े-लिखे आरोपी थे लेकिन लग्जरी लाइफ और जल्दी अमीर बनने की चाह में शहर के युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहे थे। इस पूरे नेटवर्क में एक बुर्का पहनने वाली महिला तस्कर भी सामने आई है, इसमें राजस्थान कनेक्शन और युवाओं को ही पैडलर बनाने का खतरनाक खेल सामने आया है

मिनी मुंबई में ड्रग्स सिंडिकेट बेनकाब

इंदौर में एमडी ड्रग्स का एक बड़ा नेटवर्क अब पुलिस के शिकंजे में है। खजराना थाना पुलिस ने इस पूरे रैकेट का खुलासा करते हुए अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ( Indore Drugs News ) हैरानी की बात ये है कि ये सभी आरोपी बेहद कम पढ़े-लिखे हैं लेकिन शहर में करोड़ों का नशे का कारोबार चला रहे थे, पुलिस की जांच में सामने आया कि इस रैकेट की मुख्य कड़ी फिरदौस बी नाम की महिला थी जो मैरिज ब्यूरो और ब्यूटी पार्लर की आड़ में ड्रग्स का नेटवर्क चला रही थी। इस नेटवर्क का तरीका बेहद शातिर था। पहले युवाओं को नशे की लत लगाई जाती थी और फिर उन्हीं युवाओं को पैडलर बनाकर शहरभर में ड्रग्स सप्लाई करवाई जाती थी।

शाहरुख की गिरफ्तारी से शुरू हुई पूरी जाँच

इस पूरे नेटवर्क का खुलासा शाहरुख की गिरफ्तारी से शुरू हुआ जिसके बाद पुलिस ने एक-एक कर समीर, ओसामा, अमान और फिर मुख्य आरोपी फिरदौस बी को गिरफ्तार किया। ( Firdous Bi Drugs Case ) पूछताछ में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी सप्लायर नारायण सिंह का नाम सामने आया जो इंदौर में इस नेटवर्क को ड्रग्स सप्लाई करता था। पुलिस ने प्लानिंग के तहत नारायण सिंह को इंदौर रेलवे स्टेशन बुलाया और वहीं ट्रैप कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब इस पूरे रैकेट का कनेक्शन राजस्थान के बड़े ड्रग माफियाओं से जुड़ गया है और पुलिस की टीमें लगातार चित्तौड़गढ़ में दबिश दे रही हैं।

Chittorgarh Drug Mafia पढ़े लिखे काम लेकिन नेटवर्क हाई-प्रोफाइल

इस पूरे मामले में जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों की पढ़ाई भले ही बहुत कम रही हो लेकिन उनका नेटवर्क बेहद संगठित और हाई-प्रोफाइल था। इंदौर में ड्रग्स का ये नेटवर्क सिर्फ लोकल नहीं था बल्कि इंटरस्टेट कनेक्शन के साथ ऑपरेट हो रहा था. खजराना पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट के बड़े सरगना तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.