Reported By: Anshul Mukati
,Indore News/Image Source: IBC24
इंदौर : Indore News: उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले में रामकथा के दौरान महिलाओं की चेन काटने वाली गैंग के एक आरोपी की करंट लगने से मौत हो गई। मामला मध्यप्रदेश के इंदौर ज़िले के शिप्रा थाना क्षेत्र के राउखेड़ी गांव का है।
जानकारी के अनुसार शामली पुलिस इस गैंग के बदमाशों का पीछा कर रही थी। पुलिस ने उनकी कार को इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी खेतों की ओर भागने लगे। भागते समय अरुण नामक एक आरोपी खेत में खुले बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Indore News: पुलिस के अनुसार मृतक अरुण तमिलनाडु का रहने वाला था और दिल्ली में सक्रिय चेन काटने वाली गैंग का सदस्य था। यह गैंग शामली में आयोजित रामकथा के दौरान सक्रिय हुआ था और कई महिलाओं की गर्दन से चेन छीन ली थी। फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।