Indore Sanatan Premier League : क्रिकेट के मैदान पर बल्ला थामकर उतरे मशहूर कथावाचक, सुरेश रैना सहित इन दिग्गज क्रिकेटरों के सामने जमकर लगाए चौके-छक्के

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सनातन प्रीमियर लीग के समापन पर संतों और पूर्व क्रिकेटरों के बीच मैत्री मैच खेला गया, जिसमें सुरेश रैना सहित कई खिलाड़ी शामिल हुए।

Indore Sanatan Premier League :  क्रिकेट के मैदान पर बल्ला थामकर उतरे मशहूर कथावाचक,  सुरेश रैना सहित इन दिग्गज क्रिकेटरों के सामने जमकर लगाए चौके-छक्के

Indore Sanatan Premier League / Image Source : X

Modified Date: March 15, 2026 / 10:29 pm IST
Published Date: March 15, 2026 10:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नेहरू स्टेडियम में हुआ खास मैत्री मैच
  • संत 11 और क्रिकेटर 11 आमने-सामने आए
  • सुरेश रैना सहित कई पूर्व क्रिकेटर शामिल हुए

इंदौर: Indore Sanatan Premier League  मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग का आज भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले से पहले कथावाचकों, संतों और पूर्व क्रिकेटरों के बीच एक खास मैत्री मैच खेला गया, जिसमें क्रिकेटर और संत-कथावाचक दोनों ही चौके-छक्के लगाते नजर आए साथ बड़ी संख्या में इस मैच देखने के लिए लोग भी पहुंचे थे।

संत 11 और क्रिकेटर 11 के बीच खेला गया मैच

आपको बता दें कि मैत्री मैच संत 11 और क्रिकेटर 11 के बीच खेला गया। संत 11 ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैदान पर Devkinandan Thakur, Indresh Upadhyay, मनीष पटसरिया और डॉ. हनुमानजी नजर आए, वहीं क्रिकेटर 11 की ओर से पूर्व भारतीय खिलाड़ी Suresh Raina, Praveen Kumar और Piyush Chawla बल्लेबाजी करते दिखाई दिए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी लिया हिस्सा

इस खास मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना भी नेहरू स्टेडियम पहुंचे और मैदान पर उतरकर मैच का हिस्सा लिया। वहीं कमेंट्री की जिम्मेदारी Maninder Singh ने संभाली। क्रिकेटर पीयूष चावला और Mohit Sharma ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच छोटे शहरों और कस्बों के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर है। अभी खिलाड़ी टेनिस बॉल से खेल रहे हैं, लेकिन आगे उन्हें लेदर बॉल से खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को बड़ा मंच मिल सकेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.