Indore Student Murder Case / Image Source : FILE
इंदौर : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर के द्वारकापुरी में हुई छात्रा की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। Indore Student Murder Case छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पियूष ने छात्रा की हत्या शादी के लिए दबाव बनाने की वजह से की थी।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पीयूष और मृतक छात्रा पिछले साल सितंबर से रिलेशनशिप में थे। छात्रा लगातार पीयूष पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। Student Murder Case लड़की के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार थे, लेकिन पीयूष का परिवार शादी के खिलाफ था। इसी खींचतान की वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था विवाद सुलझाने के बहाने आरोपी पीयूष ने छात्रा को अपने कमरे पर बुलाया और कमरे में बहस के दौरान पीयूष ने छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने छात्रा को बदनाम करने के लिए उसके वीडियो कॉलेज के ग्रुप में डाल दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीयूष मुंबई भाग गया। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार दो दिनों तक मुंबई मेट्रो में सफर करता रहा। इसके बाद इंदौर पुलिस की सक्रियता के चलते उसे मुंबई के अंधेरी इलाके से दबोच लिया गया। अब पुलिस जल्द ही आरोपी को मुंबई अंधेरी थाने से इंदौर लाएगी। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तर कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-