BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kailash Vijayvargiya Apology: “मीडिया के एक प्रश्न पर मेरे शब्द गलत निकल गए”, रिपोर्टर से झगड़े के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद, कांग्रेस मांग रही इस्तीफा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मीडिया के बीच विवाद भी सामने आया

MP Ki Baat/Image Credit: IBC24.in

MP Ki Baat/Image Credit: IBC24.in

muskan mishra
Published: 01 Jan 2026 | 3:19 pmModified: 01 Jan 2026 | 5:11 pm
HIGHLIGHTS
  1. इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 12 लोगों की मौत
  2. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मीडिया से हुआ था विवाद 
  3. मंत्री ने तुरंत मांगी माफी 

Kailash Vijayvargiya Apology: इंदौर: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 12 लोगों की मौत और 162 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की घटना ने शहर में चिंता की लहर दौड़ा दी है। मृतकों में से 11 के नाम उनके परिजनों द्वारा पुष्टि किए जा चुके हैं। इलाके में लोग भय और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं।

बुधवार को सीएम मोहन यादव ने ली बैठक

बुधवार शाम को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे और उन्होंने अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की गंभीरता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि ऐसी कष्टदायक स्थिति फिर कभी न बने और सभी अधिकारी इसके व्यापक प्रबंध में जुट जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जिम्मेदार बड़े अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया से हुआ था विवाद

Kailash Vijayvargiya Apology:हालांकि, इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मीडिया के बीच विवाद भी सामने आया। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को इलाज में खर्च का रिफंड न मिलने पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री ने पहले अपशब्दों का प्रयोग किया।

मंत्री ने तुरंत मांगी माफी

Kailash Vijayvargiya Apology: इसके बाद उन्होंने X (पूर्व Twitter) पर खेद जताते हुए माफी मांगी और कहा कि वह और उनकी टीम लगातार प्रभावित क्षेत्र में स्थिति सुधारने में जुटी हुई हैं। मंत्री ने लिखा, "मैं और मेरी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति सुधारने में जुटी हुई है। दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ हमें छोड़कर चले गए, इस गहरे दु:ख की अवस्था में मीडिया के एक प्रश्न पर मेरे शब्द गलत निकल गए। इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूँ। लेकिन जब तक मेरे लोग पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ नहीं हो जाते, मैं शांत नहीं बैठूँगा"।

कांग्रेस हुई हमलावर

इस घटना के बाद कांग्रेस ने मंत्री विजयवर्गीय का इस्तीफा मांगा। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट कर लिखा कि न पीड़ितों को मुफ्त इलाज मिल रहा है, न संवेदना, और ऐसे अहंकारी मंत्री के खिलाफ तुरंत नैतिकता के आधार पर इस्तीफा लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें :-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Minister Kailash Vijayvargiya expressed regret after a spat with the media.

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am