Monalisa and Farman Wedding: ‘बुद्धि भ्रष्ट होते देर नहीं लगती..’, मोनालिसा की शादी पर भड़कीं ये बीजेपी विधायक, इन्हें ठहराया जिम्मेदार
Monalisa and Farman Wedding: 'बुद्धि भ्रष्ट होते देर नहीं लगती..', मोनालिसा की शादी पर भड़कीं ये बीजेपी विधायक, इन्हें ठहराया जिम्मेदार
monalisa news/ image source: TrueStoryUP X HANDLE
Monalisa and Farman Wedding: इंदौर: खरगोन जिले के महेश्वर में हाल ही में हुए महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी ने मीडिया और सोशल मीडिया में तूल पकड़ लिया है। इस शादी को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने इस शादी को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संस्कारों का अभाव है, चेतना की कमी है और यह घटना इस बात का प्रमाण है कि माता-पिता और परिवार के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। शासन-प्रशासन इस मामले की शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करेगा।
Monalisa Wedding News: बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने बयान दिया
विधायक उषा ठाकुर ने आगे कहा कि बुद्धि भ्रष्ट होने में देर नहीं लगती और इसके लिए संगति और वातावरण भी जिम्मेदार होता है। उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में और भी कई लोग काम कर रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह से व्यक्तिगत जिम्मेदारी और व्यक्ति की कमजोरी पर निर्भर करता है कि वह किस दिशा को पकड़ रहा है। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोग अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। इस विवाद ने महाकुंभ और शादी समारोह को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे प्रशासनिक और सामाजिक दृष्टिकोण से इस पर ध्यान दिया जा रहा है।
Maheshwar Mahakumbh: फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए
बता दें कि, खरगोन जिले के महेश्वर की वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी के विवाद अब तूल पकड़ते जा रहा है। कुछ दिनों पहले मोनालिसा ने केरल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अपने माता पिता सहित फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले और मां लता भोसले ने भी मोनालिसा पर पलटवार किया है।
मोनालिसा की मां और पिता ने फिल्म डायरेक्टर पर छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी ने दबाव में यह बयान दिया है। साथ ही फरमान खान पर ब्लैकमेल के आरोप भी लगाए हैं। मोनालिसा के मां और पिता ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को परिवार जैसा बताया और उनकी छवि खराब करने की साजिश का दावा किया है।
अब मोनालिसा के सोशल मीडिया पर वायरल विडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक प्रकार से युद्ध छिड़ गया है। दोनों और से जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। परिजनों ने दावा किया है कि उनका मोनालिसा से कोई संपर्क हो रहा हैं। साथ ही सभी लगाए गए आरोप झूठे हैं। कल मोनालिसा ने अपनी मां और पिता पर लालची होने के साथ फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बेड टच करने के गम्भीर आरोप लगाए थे।
इन्हें भी पढ़ें:-
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत
पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार
बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार
कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे

Facebook


