Reported By: Anshul Mukati
,Sonam ki sari ka holika dahan / Image Source : x
इंदौर: Raja Raghuvanshi murder case होली के ठीक पहले राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। रंगों के इस त्योहार से पहले राजा का परिवार न्याय की एक अनोखी और भावुक लड़ाई लड़ रहा है। आज होलिका दहन के पावन अवसर पर, राजा का परिवार आरोपी सोनम की फेरे की साड़ी को आग के हवाले करते हुए होलिका दहन करने वाला है। परिवार का कहना है कि यह केवल कपड़ों का दहन नहीं, बल्कि उस बुराई और धोखे का अंत है जिसने उनके घर का चिराग बुझा दिया।
राजा की मां ने नम आंखों से कहा, “सोनम जेल की सलाखों के पीछे है, उसे तो हम जला नहीं सकते, लेकिन उसने मेरे बेटे के साथ जो छल किया, उसकी निशानी के तौर पर हम उसकी शादी की साड़ी को आज होलिका दहन की अग्नि में झोंक देंगे।”raja raghuvanshi indore राजा के परिवार के लिए यह साड़ी उस धोखे का प्रतीक बन चुकी है, जिसने उनके बेटे की जान ले ली।
पुरानी यादों को साझा करते हुए राजा की मां भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि पिछले साल इसी समय सोनम ने राजा को बड़े चाव से रंग लगाने के लिए बुलाया था। दोनों ने साथ में गुलाल की होली खेली थी। राजा रघुवंशी का परिवार इस होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मना रहा है।