Reported By: Anshul Mukati
,raja raghuwanshi mom/ image osurce: ani instagram
Sonam Raghuwanshi Jamanat News: इंदौर: इंदौर से चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा मोड़ सामने आया है। मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाने की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मंगलवार को जमानत मिल गई। सोनम पिछले 11 महीने से शिलांग जेल में बंद थी और आज कोर्ट में पेशी के बाद उसे राहत मिल गई। वहीं उसका कथित प्रेमी राज अब भी शिलांग जेल में बंद बताया जा रहा है।
जमानत मिलने के बाद मृतक राजा रघुवंशी की मां उमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैं बहुत दुखी हूं कि सोनम को जमानत मिली तो मिली कैसे। मुझे कानून पर पूरा भरोसा था, लेकिन कानून अंधा निकला। इन लोगों ने अंदर ही अंदर खूब पैसा खिलाया और कानून बिक गया।” उमा ने आरोप लगाया कि सोनम के परिवार वाले आपस में मिले हुए हैं और उनका पैसा शिलांग तक पहुंच रहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि बेटे को इंसाफ मिलेगा, लेकिन आज उनकी हार और आरोपियों की जीत हो गई। राजा की मां ने मामले की दोबारा CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि वे इंसाफ के लिए हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगी और सोनम को फिर जेल भेजकर कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगी।
Raja Raghuvanshi Murder Case: बता दें कि इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई को हुई थी। इसके बाद अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ इसी साल 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। जहां वो 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था।
इससे पहले दिसंबर 2025 में सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका शिलॉन्ग की कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इस मामले में सोनम के अलावा राज कुशवाहा, विशाल सिंह चौहान, आकाश सिंह राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पुलिस ने हथियार भी बरामद किए थे। पुलिस को एक दाव मिला था जिससे राजा रघुवंशी पर पीछे से हमला किया गया था और पहाड़ी से धक्का दे दिया गया था। सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा उसके पिता के यहां नौकरी करता था।