इंदौर : Indore Influencer Birthday On Road : मध्य प्रदेश के इंदौर में सड़क के बीचों-बीच गाड़ियों के ट्रैफिक को बाधित कर अपना जन्मदिन मनाना एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को भारी पड़ गया। राजेंद्र नगर ब्रिज पर कार रोककर केक काटने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में इंदौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तलब किया है।
जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त को द्वारकापुरी निवासी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आर्यन पगारे ने राजेंद्र नगर ब्रिज पर बीच सड़क गाड़ियों के बीच केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की शिकायत इंदौर पुलिस से की।
पुलिस ने वीडियो में दिख रहे गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे थाने बुलाकर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। Social Media Influencer इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों पर यातायात बाधित कर इस तरह का कोई भी आयोजन करना कानूनन अपराध है।
इन्हें भी पढ़ें:-