Woman beaten up Miscreant
Woman beaten up Miscreant: इंदौर। सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमे कुछ हंसी से लोट पोट कर देते हैं तो कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जो लोगों के होश उड़ा देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मनचले की चप्पलों से पिटाई करती दिखी।
वायरल वीडियो इंदौर के रीगल ब्रिज की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मनचला युवक राह चलती महिला का पीछा कर रहा था, जिसके बाद पीड़ित महिला ने मनचले के पास जाकर उसकी जमकर पिटाई की।
वीडियो में आप देखेंगे कि महिला ने चप्पल उतार कर मनचले की खूब पिटाई की और उसे सबक सिखाया। इस पूरे मामले का वीडियो राह चलते लोगों ने बनाया और अब यह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। देखें वीडियो..