Jabalpur Railway Engineer Bribe Case: आखिर बियर-बार से रेलवे के इस बड़े अफसर को क्यों उठा ले गई CBI की टीम?… मामला जानकर आप भी रह जाएंगे दंग, इस बात की मिली थी शिकायत
Jabalpur Railway Engineer Bribe Case: जबलपुर सीबीआई की टीम ने 1 लाख रुपयों की रिश्वत लेते रंगे इंजीनियर को फिल्मी स्टाईल में पकड़ा है।
Jabalpur Railway Engineer Bribe Case/AI Generated Image
- रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया
- सागर के बीयर बार में रात 1:30 बजे सीबीआई ने ट्रैप कार्रवाई की
- अदालत ने आरोपी को 3 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा
Jabalpur Railway Engineer Bribe Case: जबलपुर सीबीआई की टीम ने एक घूसखोर इंजीनियर को फिल्मी स्टाईल में पकड़ा है। सीबीआई की टीम ने सागर में पदस्थ रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को 1 लाख रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है। आरोपी ने सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने रिश्वत मांगी थी। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की रिमांड पर सीबीआई के हवाले कर दिया है। रिमांड अवधि में सीबीआई आरोपी इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला से पूछताछ करेगी।
ऐसे धराया घूसखोर इंजीनियर
सीबीआई ने घूसखोर इंजीनियर (Jabalpur Railway Engineer Bribe Case) को पकड़ने की ये कार्यवाई एक बियर बार में की जहां आरोपी देर रात तक बैठकर शराब पी रहा था। सीबीआई की टीम भी आरोपी की निगरानी करते हुए बियर बार में पहचान छुपा कर बैठी रही। गुरुवार की रात डेढ़ बजे जब आरोपी ने फरियादी को बियर बार में बुलाकर उससे 1 लाख रुपयों की रिश्वत ली, वैसे ही सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। रेलवे के आरोपी सेक्शन इंजीनियर का नाम नारायण सिंह बुंदेला है, जिसने एक ठेकेदार से रिश्वत ली थी।
CBI ने आधी रात किया ट्रैप
आरोपी ने रेलवे ट्रैक के लिए गिट्टी सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार से उसकी सिक्यॉरिटी डिपॉज़िट मनी लौटाने के एवज में 1 लाख रुपयों की रिश्वत (Jabalpur Railway Engineer Bribe Case) मांगी थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी थी जिसके बाद जबलपुर सीबीआई ने सागर में इस ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। रात डेढ़ बजे आरोपी को बियर बार से पकड़ने के बाद सीबीआई उसे आज शुक्रवार को जबलपुर लेकर पहुंची। आरोपी को जबलपुर जिला अदालत में स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की रिमांड पर सीबीआई के हवाले कर दिया है। रिमांड अवधि में सीबीआई आरोपी इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला से पूछताछ करेगी और फिर उसे 8 जून को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।
CBI Arrests Railways Deputy Chief Engineer for Taking Rs. One Lakh Bribe pic.twitter.com/AxZRVbDYM0
— Central Bureau of Investigation (India) (@CBIHeadquarters) June 5, 2026
ये भी पढ़ें
- Rewa Minor Girl Rape Case: रिश्ते शर्मसार, बड़े पापा ने 6 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, रुला देगी ये दरिंदगी की कहानी
- Raisen Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 5 यात्रियों की मौत, एक का सिर दो हिस्सों में बंटा… मंजर देख कांप उठे लोग
- Rajya Sabha Elections News: राज्यसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद
- Chhattisgarh New Bus Fare: छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि, अब जगदलपुर से रायपुर का वसूल रहे 1000 रुपए
- Jaggery Health Benefits: रोजाना गुड़ खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, सेहत रहेगी दुरुस्त, जानिए क्या है इसके स्वास्थ्य लाभ

Facebook


