Bajrang Dal Vs PFI: बजरंग दल की तुलना PFI से, बजरंगियों ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव, की जमकर तोड़फोड़

Bajrang Dal Vs PFI: बजरंग दल की तुलना PFI से, बजरंगियों ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव! Bajrang Dal Vs PFI

Bajrang Dal Vs PFI:  बजरंग दल की तुलना PFI से, बजरंगियों ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव, की जमकर तोड़फोड़
Modified Date: May 5, 2023 / 09:48 am IST
Published Date: May 5, 2023 9:48 am IST

जबलपुर: Bajrang Dal Vs PFI कर्नाटक कांग्रेस के मेनिफेस्टो में बजरंग दल की तुलना PFI से करने और बैन लगाने के ऐलान का चौतरफा विरोध हो रहा है। जबलपुर में तो बजरंगियों ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि बजरंग दल तोड़फोड़ से इनकार कर रहा है।

Read More: ‘The Kerala Story’ को लेकर सियासी बवाल, हिंदू संगठन ने किया मुफ्त में फिल्म दिखाने का ऐलान

Bajrang Dal Vs PFI जबलपुर जिला कांग्रेस के दफ्तर में तोड़फोड़ करते ये लोग बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं, जो कर्नाटक कांग्रेस के मेनिफेस्टो में बजरंग दल पर बैन लगाने के ऐलान से खफा हैं। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर का घेराव कर जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि इससे कार्यकर्ता इनकार कर कांग्रेसियों पर ही तोड़फोड़ का आरोप लगा रहे हैं। जबकि कांग्रेस बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सामने आकर प्रदर्शन की चुनौती दे रही है।

Read More: राजधानी वासियों को आज भी झेलना पड़ेगी पानी की किल्लत, ये इलाके रहेंगे प्रभावित, सुधार कार्य जारी 

कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, पुलिस इसके लिए कार्यकर्ताओं की भारी संख्या को वजह बता रही है। तोड़फोड़ को लेकर PCC चीफ कमलनाथ और विवेक तन्खा भड़क उठे। ट्वीट कर कमलनाथ ने सीएम से तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"