Bargi Dam Cruise Accident News: बरगी बांध हादसे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मौके पर पहुंचे ये सीनियर मंत्री और सांसद, अब तक इतने लोगों का किया गया रेस्क्यू
Bargi Dam Cruise Accident News: बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर बताया कि तेज आंधी-तूफान के कारण यह दुखद घटना हुई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू फोर्स लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
mohan yadav/ image source: ibc24
- बरगी बांध में क्रूज हादसा
- 6 लोगों की दर्दनाक मौत
- 15 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
जबलपुरः Bargi Dam Cruise Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर स्थित बरगी बांध में क्रूज पलट गया। हादसे में 6 की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। जिले के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद है।
आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर बताया कि तेज आंधी-तूफान के कारण यह दुखद घटना हुई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू फोर्स लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के चलते 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
15 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
बरगी बांध क्रूज दुर्घटना में SDRF की टीम ने अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर लगातार जारी है। क्रूज पर टिकट लेकर सवार करीब 29 लोगों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद कलेक्टर और कमिश्नर मौके पर पहुंच चुके हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। स्थानीय सांसद आशीष दुबे भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं, जहां रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है।
Bargi Dam Cruise Accident: मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार शाम के समय हुआ। एक क्रूज में करीब 35 से 40 टूरिस्ट सवार थे। क्रूज बरगी बांध में इन टूरिस्टों को सैर करा रहा था, तभी अचानक से बांध में डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। आनन-फानन में NDRF और SDRF को बुलाया गया। दोनों टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। बाकी अन्य लोग अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर मौके पर मौजूद हैं।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- CISCE Results 2026 Live : इंतजार खत्म! CISCE ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, रिकॉर्ड तोड़ रहा पास प्रतिशत, ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
- Jabalpur Fight Video : शादी समारोह में युवक ने कर दिया ये कांड, लोगों ने पिटाई कर पहनाई जूतों की माला, सड़क पर घुमाया… आप भी देखें वीडियो
- CD Raid in CG BJP Leader House: छत्तीसगढ़ के कद्दावर भाजपा नेता के घर पर ईडी का छापा, जानिए किस मामले को लेकर अधिकारियों सुबह-सुबह खटखटाया दरवाजा
- Pavitra Punia on Mouni Roy Trolling : “सैलरी मिलती है क्या?” इस बात पर ट्रोलिंग करने वालों पर फूटा पवित्रा पुनिया का गुस्सा, मौनी रॉय के सपोर्ट में लगा दी ट्रोलर्स की क्लास
- Dindori News : धर्मांतरण मामले में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, इन्हें लिखा पत्र
- Uttarakhand News in Hindi: कीटनाशकों के बढ़ते खतरे पर उत्तराखंड सरकार का एक्शन, जांच के लिए भेजे फल–सब्जियों के सैंपल, आधिकारियों के दिए ये निर्देश

Facebook


