Jabalpur Vidhansabha Chunav 2023: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने किया वोट, IBC24 से बातचीत के दौरान किया ये बड़ा दावा

Jabalpur Vidhansabha Chunav 2023: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने किया वोट, IBC24 से बातचीत के दौरान किया ये बड़ा दावा

Jabalpur Vidhansabha Chunav 2023: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने किया वोट, IBC24 से बातचीत के दौरान किया ये बड़ा दावा

Jabalpur Vidhansabha Chunav 2023

Modified Date: November 17, 2023 / 10:31 am IST
Published Date: November 17, 2023 10:24 am IST

जबलपुर। Jabalpur Vidhansabha Chunav 2023: आज मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर मतदान होने है। बता दें कि मध्यप्रदेश में 2 हजार 533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की बची हुई 70 सीटों पर भी सुबह से वोटिंग होगी। चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी है। 64 हजार 626 पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग होगी।

Read More: Janjgir-Champa Assembly Elections 2023 Voting: कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार यादव ने डाला वोट, जनता से की मतदान करने की अपील 

वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने उत्तर विधानसभा के पोलिंग बूथ में वोट किया।  इसके साथ ही उन्होंने IBC24 से बातचीत में तन्खा ने दावा किया है कि इस चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में बदलाव होकर रहेगा और चुनाव के बाद क्रांतिकारी परिणाम आएंगे। इसके साथ ही विवेक तन्खा ने कहा कि चुनाव में युवा और नए चेहरे जीतेंगे और इसके साथ ही बड़े चेहरे हारेंगे।

Read More: MP Assembly Election 2023 Voting : कटनी में मतदान करने पहुंचा मृत बुजुर्ग, पोलिंग बूथ पर हुआ जोरदार हंगामा, जानें पूरा माजरा 

दरअसल, कांग्रेस पार्टी के थिंक टैंक में शुमार वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी आज जबलपुर में मतदान किया। जबलपुर की उत्तर विधानसभा सीट के आर्य कन्या शाला स्थित बूथ पर पहुंचे विवेक तन्खा ने कतार में लगकर मतदान किया । IBC24 से खास बातचीत में विवेक तन्खा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद क्रांतिकारी परिणाम आएंगे।  विवेक तंखा ने कहा कि उनकी यह बात लिखकर रख ली जाए कि चुनाव में युवा और नए चेहरे जीतेंगे और बड़े-बड़े चेहरे चुनाव हारेंगे। विवेक तंखा ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इस चुनाव के प्रचार अभियान को केंद्रीय मुद्दों सहित सनातन धर्म की पिच पर लाने की कोशिश तो की लेकिन मध्य प्रदेश की जनता अपने मूल मुद्दों पर कायम रही जो प्रदेश में बदलाव कर कर रहेगी ।

Read More: Pendra Assembly Elections 2023 Voting: मरवाही कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के. के. ध्रुव और एसपी योगेश पटेल के साथ एडिशनल एसपी ने डाला वोट… 

Jabalpur Vidhansabha Chunav 2023:  बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों में सामान्य 148, एससी 35 और एसटी 47 सीटें हैं। वहीं, मतदाओं की संख्या 5,60,58,521 हैइनमें 2,87,82,261 पुरुष मतदाता, 2,71,99,586 महिला मतदाता और 1292 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 साल के वोटर्स की संख्या 22,34,861 है। 80+ वोटर्स की संख्या 6,37,382 है और 100+ वोटर्स की संख्या 4901 है। वहीं, मैदान में कुल 2533 उम्मीदवार हैं। इनमें 2280 पुरुष और 252 महिला मतदान शामिल हैं। वहीं, एक उम्मीदवार थर्ड जेंडर से है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 


लेखक के बारे में