Bargi Dam Accident Update : 3 दिन बाद भी थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला, इस हालत में मिला मासूम और पुरुष का शव, मौत का आंकड़ा 13 पार

Ads

जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। रेस्क्यू टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, जबकि लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

Jabalpur Bargi Dam Accident Death Toll

HIGHLIGHTS
  • बरगी बांध क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई।
  • रेस्क्यू ऑपरेशन तीन दिन से लगातार जारी, अब भी लोग लापता।
  • तेज आंधी के कारण अनियंत्रित होकर डूबा था क्रूज।

जबलपुर: Jabalpur Bargi Dam Accident Death Toll  मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 30 अप्रैल को हुए क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। क्रूज हादसे के बाद लगातार तीन दिनों से दिन-रात रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटनास्थल से एक-एक करके ऐसे मंजर सामने आ रहे हैं जिन्होंने पूरे देश को रुला कर रख दिया है। कल लापता 5 वर्षीय मासूम विराज के साथ ही एक और बच्चे का शव मिला था, तो आज इसी कड़ी में एक और दुखद खबर सामने आई है , जिसे मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो चुकी है।

Bargi Dam Accident Update वर्षीय मयूरन और कामराज का शव बरामद

रेस्क्यू टीम को आज पहले 9 वर्षीय मयूरन का शव बरामद हुआ है। इसके बाद लापता कामराज की तलाश जारी थी। रेस्क्यू टीम को सर्च ऑपरेशन के दौरान कामराज का भी शव बरामद हो गया है। इन दोनों शव के मिलने के बाद अब इस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हादसे में अब तक जान गंवाने वालों में 8 महिलाएं , 4 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। गौरतलब है कि 30 अप्रैल को तेज आंधी और हवाओं के चलते बरगी बांध में क्रूज अनियंत्रित होकर डूब गया था।

Bargi Dam Rescue सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

हादसे के बाद से ही बचाव दल बांध में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है। वर्तमान में रेस्क्यू टीम पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है और बांध क्षेत्र में सघन सर्चिंग जारी है,प्रशासन और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें दिन-रात रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं, ताकि और लापता व्यक्ति को ढूंढा जा सके। इस हादसे ने पूरे जबलपुर को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें