Cyber Fraud Jabalpur : भूलकर भी न करें ये क्लिक! व्हाट्सऐप पर आए इस चीज़ के एक ऑफर ने युवक को किया कंगाल, झांसा देकर लूट लिए लाखों

Ads

जबलपुर में एक युवक को डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने साढ़े पाँच लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 04:01 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 04:01 PM IST

Cyber Fraud Jabalpur / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े पाँच लाख रुपये की साइबर ठगी ।
  • ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम वसूली।
  • पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर: Cyber Fraud Jabalpur मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से एक बार फिर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे साढ़े पाँच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस थाने और साइबर सेल में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Job Scam Jabalpur डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद का दिया झांसा

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला संजीवनी नगर थाना क्षेत्र का है। यहाँ पीड़ित उत्कर्ष सत्रे से आरोपियों ने व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए संपर्क किया और डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर नौकरी दिलाने का लालच दिया। नौकरी पाने की उम्मीद में पीड़ित ने आरोपियों पर भरोसा कर लिया। शुरुआत में ठगों ने कुछ सामान्य जानकारी मांगी और भरोसा जीतने के बाद अलग-अलग कारण बताते हुए पैसे ट्रांसफर करवाने शुरू कर दिए। कभी रजिस्ट्रेशन फीस, तो कभी प्रोसेसिंग चार्ज और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर रकम मांगी गई।

कुल साढ़े पाँच लाख की ठगी

उत्कर्ष सत्रे ने ठगों के झांसे में आकर अलग-अलग किश्तों में कुल साढ़े पाँच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही पूरी रकम ठग के खाते में पहुँची, आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया और संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया। MP  Crime News,जैसे ही पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है, उसने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने और साइबर सेल में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

जबलपुर में साइबर ठगी का मामला क्या है?

जबलपुर में एक युवक को डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने उससे साढ़े पाँच लाख रुपये ठग लिए।

ठगों ने पैसे किस तरह से वसूले?

ठगों ने रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग चार्ज और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पैसे ट्रांसफर करवाए।

. पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की है?

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस और साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।