Jabalpur Murder Case / Image Source : IBC24 / FILE
जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 14 फरवरी को हुई युवती की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके प्रेमी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में युवती के प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। Jabalpur Murder Case आरोपी ने युवती की हत्या शादी का दबाव बनाने की वजह से की थी।
दरअसल, 15 फरवरी को नुनसर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस पूरे मामले में जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और सोशल मीडिया के जरिए मृतिका की पहचान के प्रयास किए। Crime in Madhya Pradesh, बाद में मृतिका की पहचान गढ़ा निवासी 18 वर्षीय तनु चक्रवर्ती के रूप में हुई।
इस पूरे मामले में आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी के दबाव से परेशान होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वैलेंटाइन डे को युवती को मिलने बुलाया और विवाद के बाद गला दबाकर और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि घटना स्थल पर युवती की लाश देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का खुलासा होगा।
इन्हे भी पढ़ें:-