Home » Madhya Pradesh » Murder Accused Found Hanging After Woman’s Death in Jabalpur
Jabalpur Murder-Suicide Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़
Ads
जबलपुर में महिला हत्या मामले में फरार आरोपी का शव ISBT बस स्टैंड के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस अब हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
जबलपुर : Jabalpur Murder-Suicide Case मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला की हत्या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मृतका और मृतक के बीच थे अवैध प्रेम संबंध
मिली जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को रानीताल इलाके में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। Jabalpur murder case जांच के दौरान मृतका की पहचान रांझी निवासी पल्लवी परिहार के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। बताया गया कि पल्लवी परिहार और मृतक अंकु बर्मन के बीच अवैध प्रेम संबंध थे। दोनों एक साथ हलवाई का काम करते थे और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। आरोपी अंकु बर्मन महिला की हत्या के बाद लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
बस स्टैंड के पास पेड़ पर मिला शव
इसी बीच आज माढ़ोताल थाना क्षेत्र के ISBT बस स्टैंड के पीछे एक पेड़ पर अंकु बर्मन का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। Jabalpur suicide case सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि फांसी पर लटके अंकु के हाथ भी बंधे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।